बदायूं, मार्च 18 -- नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 निवासी पप्पू गुप्ता 47 वर्ष पुत्र रामकिशोर वार्षेण की सोमवार सुबह अचानक अटैक पड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार सुबह करीब छह बजे पप्पू गुप्ता अपने घर की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें अटैक पड़ा और वह सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे। अस्पताल ले जाने में उनके भाई प्रमोद वाष्णेय, चिम्मन और टीकाराम साथ थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.