हल्द्वानी, मार्च 19 -- हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने दमुवाढूंगा क्षेत्र में बुधवार को अवैध शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी मित्र कॉलोनी स्थित एक चिकन शॉप की सीढ़ियों के पीछे छिपकर शराब की बिक्री कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अरुण सिंह राणा ने टीम के साथ आरोपी को पकड़ लिया। मौके पर पारदर्शिता के लिए 'ई-साक्ष्य' ऐप के जरिए वीडियोग्राफी की गई। तलाशी लेने पर आरोपी के पास मिले कट्टे से 54 ट्रेटा पाउच माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद हुई। आरोपी 52 वर्षीय शंकर लाल निवासी देवखड़ी जवाहर ज्योति पेशे से मकान मिस्त्री है। खराब स्वास्थ्य पर घर का खर्च चलाने के लिए शराब बेच रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.