नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- Buldozer in Temple: बिहारशरीफ में 31 मार्च को मघड़ा स्थित मां शीतला मंदिर में हुई दर्दनाक भगदड़ ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया था। इस हादसे में 8 महिलाओं की जान चली गई थी। घटना ने जहां प्रशासनिक लापरवाही को उजागर किया, वहीं अब यही घटना बदलाव की वजह बनती नजर आ रही है। जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने चूक स्वीकार करते हुए सुधार की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं। हादसे के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। नगर निगम बिहारशरीफ ने शनिवार को मंदिर परिसर और उसके आसपास अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। निगम का बुलडोजर अवैध कब्जों पर चला, जिससे रास्तों को चौड़ा और सुगम बनाया जा रहा है। उप नगर आयुक्त शम्स रजा ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान पहले से चल रहा था, लेकिन अब इसे और तेज कर दिया गया है। लक्ष्य है शहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.