घाटशिला, मार्च 10 -- मुसाबनी, संवाददाता। सीडस संस्था की ओर से मुसाबनी नंबर एक स्थित महिला सशक्ति मंच प्रांगण में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम, विशिष्ट अतिथि के रूप में 14 मौजा के ग्राम प्रधान मेघराय सोरेन, पूर्व जिला पार्षद सुखलाल हेंब्रम एवं संस्था की महिलाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत महिला मंच के सदस्यों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर एवं अतिथियों को माला पहनकर स्वागत किया, मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संस्था द्वारा गांव की महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए किया जा रहे कार्यों की सराहना किया। संस्था के समन्वयक ने संस्था द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण हेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.