सीडी- पेज-2 :::::::: झारखंड: हाथियों की आवाजाही से ट्रेन सेवाएं बाधित
नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- चक्रधरपुर मंडल में रेल पटरियों के पास हाथियों के झुंड की आवाजाही के कारण कई ट्रेनें बाधित हुईं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम ओडिशा के सोनाखान-सोग्रा रेलखंड के पास हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। उन्होंने बताया कि इसके बाद सतर्कता आदेश जारी कर ट्रेनों की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक सीमित करने या उनकी आवाजाही नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों के मुताबिक, ये निर्देश शुक्रवार शाम छह बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक लागू रहे। प्रभावित ट्रेन सेवाओं में पोरबंदर-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस, मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी)-हावड़ा मेल, तपस्विनी एक्सप्रेस, अलाप्पुझा एक्सप्रेस, राउरकेला इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गीतांज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.