बाराबंकी, मार्च 24 -- बाराबंकी। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिला सलाहकार समिति की तिमाही बैठक जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने बैंकवार ऋण-जमानुपात (सीडी रेश्यो) की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद में सीडी रेश्यो में वृद्धि के लिए सभी बैंक सतत एवं प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करें। जिन बैंकों का सीडी रेश्यो औसत से कम है, उनके जोनल मैनेजरों को पत्र प्रेषित किए जाने के निर्देश एलडीएम को दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित ऋण प्रकरण बैंक शाखाओं में लंबित हैं, सभी विभागीय अधिकारी स्वयं शाखाओं से समन्वय स्थापित कर उन्हें शीघ्र स्वीकृत कराएं। जिससे लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। ...