इटावा औरैया, मार्च 25 -- बैंकों के सीडी रेशियो कम होने पर डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि इसमें तत्काल सुधार किया जाए। इसमें लापरवाही बरती गई तो कार्यवाही की जाएगी। इससे जिले की रेकिंग पर भी असर पड़ता है। कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय बैंकंर्स समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकों के क्रेडिट-डिपॉजिट सीडी रेशियो की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि सरकारी बैंकों का सीडी रेशियो 44.70, निजी बैंकों का 95.56 और कुल वाणिज्यिक बैंकों का सीडी रेशियो 52.32 प्रतिशत है। कुल सीडी रेशियो 52.04 प्रतिशत है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होने स्पष्ट कहा कि जब जिले से जमा के रूप में धन लिया जा रहा है, तो उसी अनुपात में ऋण वितरण भी किया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि धन का स्वभाव गतिशील होता है, इसे रुकना ...