सासाराम, मार्च 7 -- डेहरी, एक संवाददाता। डेहरी प्रखंड के सीडी एंड सीएम यूनियन लिमिटेड सहयोग विकास व ईख कार्य विक्रय संघ अध्यक्ष समेत 13 पदों के लिए होने वाले चुनाव पर राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने अधिसूचना जारी कर निर्वाचन कार्यक्रम पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के संयुक्त सचिव ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की अधिसूचना संख्या 401 दिनांक 16 फरवरी 2026 के अनुलग्नक एक के क्रमांक 1 व 2 पर अंकित डेहरी सहयोग विकास व ईख क्रय विकास संघ व एक अन्य सीडीसीएम यूनियन लिमिटेड का निर्वाचन कार्यक्रम मतदाता सूची विवाद के कारण अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। हालांकि नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विभिन्न पदों के लिए नामांकन को लेकर कई प्रत्याशी पहुंचे। लेकिन निर्वाचन ...