कौशाम्बी, मार्च 11 -- कनैली, हिन्दुस्तान संवाद। बीडीओ कौशाम्बी सुरेश कुमार राय ने बुधवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीपीओ सहित चार लोग उन्हें गायब मिले। मामले में उन्होंने सुधार लाने की हिदायत देते हुए पुनरावृत्ति होने पर कार्रवाई की बात कही है।बीडीओ कौशाम्बी को बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय कनैली में मनमानी की बार-बार शिकायत मिल रही थी। इस बावत बीडीओ ने सीडीपीओ और कार्यालय के कई कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समय से कार्यालय पहुंचकर लोगों को शिकायतों को दूर करे एवं कार्य को सुचारु रूप से करना सुनिश्चित करें। इसके बावजूद भी समय से कार्य को नहीं किया जा रहा था। मामले को गम्भीरता से लेते हुए बीडीओ ने बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय का निरीक्षण किया। इ दौरान बाल विकास पुष्टाहार अधिकारी सतीश कुमार एवं रमेश क...