इटावा औरैया, मई 22 -- इटावा। गुरुवार को नियुक्तिपत्र पाने वाली आंगनबाड़ी सहायिका ने सीडीपीओ पर ज्वाइनिंग के लिए 50 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। डीपीओ ने जांच करने का आश्वासन दिया है। मुकुटपुरा गांव की आंगनबाड़ी सहायिका प्रीति ने आरोप लगाया कि उनको गुरुवार को नियुक्तिपत्र प्रभारी मंत्री ने दिया था। वह शुक्रवार को ज्वाइन करने के लिए सीडीपीओ मनोरमा पांडेय को फोन किया तो उन्होंने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। इसकी शिकायत उन्होंने डीपीओ से भी की और कहा कि उनके पास काल रिकार्डिंग भी है। प्रीति और उसके पति की शिकायत पर डीपीओ लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने मामले की जांच की जाएगी। यह भी पढ़ें- सीडीपीओ की अनुपस्थिति और कथित वसूली की शिकायत वहीं सीडीपीओ मनोरमा पांडेय ने कहा कि आरोप फर्जी हैं, जांच कर ली जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...