पाकुड़, फरवरी 19 -- सीडीपीओ नीलू रानी ने गुरूवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरिसतल्ला में स्कूल के किशोरी बच्चियों के हाथ में लाल बिंदी के साथ माहवारी, महिला स्वास्थ्य के बारे में बताया। बताया गया कि टीवी पर जब सेनेटरी नैपकिन के विज्ञापन आएं तो रिमोट से चैनल ना बदलें, बच्चों को देखने व समझने दें। बच्चे जब मां से डायपर के बावत जानकारी मांगे तो उन्हें टालने के बजाए समझाए। बिटिया को बतलायें कि माहवारी कोई बीमारी नहीं बल्कि भावी मां होने की प्रक्रिया है। हक से किराने और दवा दुकान पर सेनेटरी नैपकिन मांगे। ये कतई शर्म की बात नहीं है। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका डिम्पल प्रियंका एवं प्रधानाध्यापक कुमार भगत व स्कूल की बच्चियां उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.