मऊ, नवम्बर 8 -- दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिले चार अति कुपोषित बच्चों को सीडीपीओ उषा यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट के पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया। इसमें एक लड़का और तीन लड़की शामिल रहे। चारों बच्चों का आरबीएसके टीम ने की जांच कि थी। जांच में चारों बच्चे अति कुपोषित की श्रेणी में मिले थे। इसमें दो लड़का और दो लड़की शामिल है। बाल विकास परियोजना अधिकारी उषा यादव ने बताया कि अपड़िया हरिपरा और मिश्रौली के आंगनबाड़ी केंद्र के एक-एक लड़के भर्ती कराए गए। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र गोंठा पर पंजीकृत 11 माह की उन्नति और कोरौली कि अदिति को एनआरसी में भर्ती कराया है। सीडीपीओ ने कहा कि एनआरसी में बच्चों को उचित पोषण के साथ सही दवा भी मिल सकेगी, जिससे उनका कुपोषण दूर हो जाएगा, साथ ही अन्...