गढ़वा, जनवरी 7 -- केतार, प्रतिनिधि। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नंद जी राम ने बुधवार को केतार, सोनवर्षा, पचाडुमर सहित अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाए गए। सीडीपीओ ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार ठंड के कारण बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं बुलाया जाना था लेकिन बच्चों का पोषाहार अभिभावकों के माध्यम से उनके घर तक पहुंचाना अनिवार्य था। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि संबंधित केंद्रों पर न तो भोजन वितरण की व्यवस्था की गई थी और न ही अभिभावकों को पोषाहार उपलब्ध कराया गया था। गंभीर लापरवाही मानते हुए सीडीपीओ ने सभी संबंधित आंगनबाड़ी सेविकाओं से स्पष्टीकरण की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी कर्मियों की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की कोताही ब...