प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 22 -- शिवगढ़ ब्लॉक की सीडीपीओ की शिकायत पर नाराज बीएसए भूपेंद्र कुमार सिंह ने रानीगंज प्रथम प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक नेता सत्य प्रकाश पांडेय से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। आंगनबाड़ी कक्ष में निरीक्षण करने पहुंची सीडीओपी ने पंखा की खराबी पर शिक्षक से जानकारी लेने का प्रयास किया था। इसी पर शिक्षक नेता ने सीडीपीओ से कहा कि वह अपने विभागीय अधिकारी की सुनेगा, वह कोई बिजली मिस्त्री नहीं है। मामले की शिकायत रानीगंज एसडीएम से होने के बाद जांच शुरू हो गई है। शिवगढ़ ब्लॉक की बाल परियोजना अधिकारी रागिनी कौशिक 18 अप्रैल को रानीगंज प्रथम प्राथमिक विद्यालय परिसर के आंगनबाड़ी कक्ष में टीकाकरण अभियान का निरीक्षण करने पहुंचीं। यह भी पढ़ें- पंखा मरम्म्त कराने पर बिफरे शिक्षक ने सीडीपीओ को कहा वह मैकेनिक नहीं आंगनबाड़ी कक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.