किशनगंज, जनवरी 11 -- पोठिया। निज संवाददाता प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक निर्धारित थी। बैठक में प्रभारी सीडीपीओ नागेंद्र कुमार सिंह के अनुपस्थित रहने से नाराज विधायक मो. कमरुल होदा व समिति सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। जिसके बाद बैठक की कार्रवाई स्थगित कर दी गयी। बैठक से ही विधायक मो. कमरुल होदा ने जिला पदाधिकारी विशाल राज को सीडीपीओ के अनुपस्थित रहने एवं पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा बहिष्कार करने के मामले से अवगत कराते हुए सीडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बैठक स्थगित होने के बाद विधायक मो. कमरुल होदा के नेतृत्व में पंचायत जनप्रतिनिधि बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुँचे और कार्यालय के मुख्यद्वार पर ताला जड़कर सीडीपीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। विधायक मो. कमरुल होदा ने बताया की जिला पदाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.