भभुआ, जनवरी 3 -- चोरी मामले में फरार आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी चेकपोस्ट की हाजत से भी तीन तस्कर सहित पांच शराबी हो गए थे फरार रामगढ़, एक संवाददाता। बाल विकास परियोजना के पुराने कार्यालय में दिनदहाड़े चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपित शनिवार की देर शाम रामगढ़ थाने के पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों के माथे पर बल पड़ गया और वह जवानों के सहयोग से उसकी तलाश करने में जुट गए। शनिवार को प्रखंड परिसर में चोरी के मामले में शहर के मसाला राम के पुत्र मुन्ना राम को बीडीओ की मौजूदगी में लोगों ने चोरी के समान के साथ रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, देर शाम बाथरूम जाने के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का मामला सामने आ गया। पुलिस सूत्रों से मिली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.