सीडीपीओ कार्यालय में लटका ताला
कटिहार, जून 8 -- मनिहारी नि स समय से पूर्व मनिहारी बाल विकास कार्यालय बंद होने से स्थानीय जनप़तिनिधियो में निंदा किया है। सोमवार को दिलारपुर पंचायत के पंसस कुंदन पासवान अपने पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र की समस्या को लेकर दिन के 4:30 बजे बाल विकास कार्यालय पहुंचे थे। पंसस ने जब समय से पहले कार्यालय मे ताला लटका देखा तो मायूस हो गए। पंसस ने बाल विकास पदाधिकारी को फोन लगाकर संपर्क स्थापित कर कार्यालय मे समय से पहले कार्यालय मे ताला लटकने की सूचना दिया । पंसस के सूचना पर सीडीपीओ ने कोई ठोस जबाव नही दिया । उन्होंने पता कर कार्रवाई की बात कर फोन कट कर दिया। मालूम हो कि सीडीपीओ कार्यालय मनिहारी में कर्मियों का आने जाने का कोई समय नही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.