सीडीपीओ अभ्यर्थियों का दावा- 58 झारखंडी, सिर्फ चार बाहरी
रांची, अगस्त 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जेपीएससी के जरिए सीडीपीओ के पद पर बहाल हुए सफल अभ्यर्थियों ने अभय तिवारी के स्वीकारोक्ति को गलत बताया है। उन्होंने दावा किया है कि 64 अभ्यर्थियों का चयन सीडीपीओ पद के लिए हुआ है। इनमें केवल 5 अभ्यर्थी झारखंड के बाहर के राज्यों से हैं, जो मुख्यतः पड़ोसी राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल एवं उत्तर प्रदेश से आते हैं। इसके अतिरिक्त, नौकरी कर रहे कुल 58 चयनित अभ्यर्थियों में मात्र 4 बाहर के राज्यों के हैं। इनमें से 2 झारखंड के सीमावर्ती जिलों से हैं और इनके जीवन के लंबे कालखंड रांची से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों में बड़ी संख्या झारखंड के ही योग्य युवाओं की है। इनमें 35 महिलाएं एवं 21 अनुसूचित जनजाति से हैं। अभय तिवारी ने पूछताछ में बताया था कि समान्य सीटों पर बाहरी उम्मीदवारों का चय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.