ललितपुर, अप्रैल 29 -- ललितपुर। बंट ग्राम स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर शिशुओं और गर्भवती महिलाओं को वितरित पोषाहार के कालातीत होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी। उन्होंने सीडीपीओ, मुख्य सेविका के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री का मानदेय रोक दिया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। ग्राम बंट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को एक्सपायर पोषाहार वितरित करने की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार पाली ने मौका मुआयना किया था। उनके साथ मौजूद कर्मचारियों ने आंगनबाड़ी केंद्र की गहनता से तलाशी ली थी। उनको यहां एक्सपायरी डेट की पोषण सामग्री बरामद हुई थी। गांव के कई ग्रामीणों ने भी इस संबंध में शिकायत की थी। यह भी पढ़ें- दो सीडीपीओ को डीएम ने जारी की कारण बताओ नोटिस अफसरों के हाथ लगे पैकटों पर 18 अगस्त 2025 मैन्युफैक्चरिंग और 17 नव...