मुरादाबाद, मार्च 7 -- मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने शनिवार को ग्राम पंचायत मथाना एवं अलीपुर खालसा के आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं मेडिकल सत्रों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत तेलीपुर खालसा में ग्राम समाज की भूमि पर दो आंगनबाड़ी केन्द्र बने हुए हैं। केंद्र जर्जर होने की वजह से खुले में सेवा दी जा रही है। इस प्रकरण को लेकर सीडीओ ने प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी को प्राइमरी स्कूल, जूनियर हाईस्कूल, पंचायत भवन अथवा अन्य किसी सुरक्षित एवं सार्वजनिक स्थल पर इसे स्थानान्तरित करने के निर्देश दिए। उधर, हॉटकुक्ड फूड योजना का संचालन देखा। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शत-प्रतिशत बच्चों का वजन कर पोषण ट्रैकर पर फीड करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.