जौनपुर, अप्रैल 12 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया ने शुक्रवार की शाम बक्शा गांव में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऋषित फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड और जय दुर्गा स्वयं सहायता समूह की ओर से संचालित नमकीन फैक्ट्री का जायजा लिया। सीडीओ ने समूह की महिलाओं द्वारा तैयार नमकीन और मिलेट्स से बने मल्टीग्रेन आटे की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने इन उत्पादों को बाजार में बेहतर पहचान दिलाने के लिए ब्रांडिंग कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि मिलेट्स स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक हैं, इसलिए इनके उपयोग को बढ़ावा देना जरूरी है। सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालयों में मिड डे मील योजना के तहत मिलेट्स को शामिल करने की बात कही। उन्होंने सुझाव दिया कि सप्ताह में कम से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.