कानपुर, मई 7 -- सरसौल, संवाददाता। नर्वल के सैबसी झील का गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने झील के जीर्णोद्धार का काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही महाराजपुर की गोशाला का भी निरीक्षण कर टिनशेड पर पेंट कराने समेत अन्य निर्देश दिये। सीडीओ अभिनव जैन सबसे पहले सैबसी झील पहुंचे। सीडीओ ने कहा कि झील में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराये जाने के लिए छोटी केनाल को राजापुर में स्थित केनाल से जोड़ा जाए। सीडीओ ने महाराजपुर गोशाला का भी निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगी सैबसी झील यह भी पढ़ें- 635 गांवों में से पेयजल गुणवत्ता जांच सिर्फ 117 गांवों में पूर्ण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.