सहारनपुर, जनवरी 30 -- सरसावा क्षेत्र के बलवंतपुर ग्राम पंचायत सलेमपुर स्थित पंचायत घर में शुक्रवार को जिला मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।सीडीओ ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की और ग्राम सचिव को सात दिन के भीतर सभी योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। चौपाल में सीडीओ ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, विभिन्न पेंशन योजनाएं, जीरामजी योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति भी जानी। महिलाओं ने पेंशन बनाए जाने की मांग रखी, जबकि पुरुषों ने वृद्धावस्था पेंशन से वंचित पात्र लोगों को लाभ दिलाने की मांग उठाई। समीक्षा के दौरान कई सवालों के संतोषजनक उत्तर न मिलने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.