फतेहपुर, जुलाई 21 -- फतेहपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत मंगलवार को विकास भवन परिसर में सीडीओ पवन कुमार मीना ने सात टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की। इस दौरान उन्होंने मरीजों से नियमित रूप से टीबी की दवा का पूरा कोर्स करने और पोषण पोटली में उपलब्ध प्रोटीनयुक्त एवं पौष्टिक आहार का नियमित सेवन करने की अपील की। सीडीओ ने कहा कि टीबी का समय पर इलाज, दवाओं का नियमित सेवन और संतुलित पोषण मरीजों के जल्द स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि सरकार टीबी उन्मूलन के लिए चिकित्सा के साथ-साथ मरीजों को पोषण सहायता भी उपलब्ध करा रही है जिससे उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो सके। यह भी पढ़ें- टीबी मरीजों के बीच निक्षय पोषण किट बांटे उन्होंने जिले के निजी नर्सिंग होम संचालकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रति...