बलरामपुर, मई 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। विकासखंड सदर स्थित सर्वोदय बालिका विद्यालय, सेखुई कला (पूर्व नाम- राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) का सीडीओ हिमांशु गुप्त ने गुरुवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं से संवाद स्थापित कर विद्यालय में उपलब्ध भोजन, रहन-सहन, अध्ययन व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के समय छात्राओं ने विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए किसी प्रकार की विशेष समस्या न होने की बात सीडीओ से बताई। सीडीओ ने छात्रावास एवं विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय स्टाफ को व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान छात्राओं को आधुनि...