मऊ, जुलाई 1 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का सीएमओ कार्यालय से बुधवार को सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने तथा प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छता एवं रोगों से बचाव का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव तथा व्यापक जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें ताकि जनपद को संचारी रोगों से सुरक्षित बनाया जा सके। यह भी पढ़ें- डीएम ने संचारी रोग जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, बचाव के प्रति किया जागरूक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके राय ने बताया...