सीडीओ ने शिविर और विकास कार्यों का किया निरीक्षण
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 25 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने शुक्रवार को रामपुर संग्रामगढ़ विकासखंड में आयोजित सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर का निरीक्षण किया। शिविर का आयोजन 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और आवश्यक सेवाओं से संतृप्त करने के उद्देश्य से किया गया है। सीडीओ ने शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से पात्र लाभार्थियों को दिए जा रहे लाभ की स्थिति भी जानी। उन्होंने निर्देश दिया कि शिविरों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करते हुए पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक पात्र व्यक्ति की समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.