सीडीओ ने वृद्धाश्रम का किया भ्रमण, कर्मियों को किया निर्देशित
मऊ, अक्टूबर 2 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने मुहम्मदाबाद गोहना में संचालित वृद्धाश्रम का भ्रमण किया । इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्य विकास अधिकारी ने वृद्धजनों से उनके स्वास्थ्य, खान-पान एवं दैनिक सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वृद्धजनों के साथ समय बिताते हुए उनकी बातों को गंभीरता से सुना तथा उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस अवसर पर वृद्धजनों के लिए फल का वितरण भी कराया गया। साथ ही महिला वृद्धजनों के हॉल में मनोरंजन एवं सकारात्मक वातावरण बनाए रखने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.