आजमगढ़, अप्रैल 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के सभी तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने लालगंज तहसील पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के अंदर निस्तारण करने का निर्देश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 513 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें 32 शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 142 फरियादी शिकायतें लेकर अफसरों के पास पहुंचे। इनमें से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। यह भी पढ़ें- विद्यालय भवन न होने से पेड़ के नीचे पढ़ने को विवश हैं वनवासी समुदाय के ब...