प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 19 -- सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने गुरुवार को सदर विकास खण्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न पटल की पत्रावलियों का निरीक्षण किया। कहा कि गर्मी का मौसम होने के कारण आमजन के लिए परिसर में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए आरओ की व्यवस्था की जाए। राष्ट्रीय आजीविका मिशन की प्रगति खराब मिलने पर उन्होंने ब्लॉक मिशन प्रबन्धक विभा का मानदेय रोकने का निर्देश दिया। सभी पटल सहायकों को शासन की गाइड लाइन के मुताबिक कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीसी मनरेगा संतोष सिंह, सदर बीडीओ जितेंद्र त्रिपाठी सहित ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.