प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 20 -- प्रतापगढ़। पान उत्पादन को प्रोत्साहन करने की योजना के तहत जिले के 50 पान किसानों का दल गुरुवार को सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसानों का दल गुणवत्तापूर्ण पान की खेती की तकनीकी जानकारी लेने और उपज को बेहतर बनाने के लिए चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर, महोबा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र छतरपुर मध्य प्रदेश का सात दिवसीय भ्रमण करेगा। गुरुवार को विकास भवन से सीडीओ डॉ. राममोहन मीना ने किसानों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीडीओ ने पान किसानों से बातचीत कर कहा कि पान की खेती की तकनीकी जानकारी अच्छे से प्राप्त करें। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: उर्वरक की ओवररेटिंग पर छापामारी करें अफसर यह भी पढ़ें- Kannauj News: नई समिति बनी, औपचारि...