मुजफ्फर नगर, मार्च 11 -- मुजफ्फरनगर। विकास भवन सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। सीडीओ द्वारा एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ इंडिया की योजना के उदासीन रवैये पर रोष व्यक्त करते हुए योजना में कुल लक्ष्य के सापेक्ष कम लोन स्वीकृति पर नाराजगी जताई गई। बैठक में कई शाखा प्रबंधक को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए चेताया गया। 18 मार्च को आयोजित होने वाले ऋण वितरण शिविर के लिए सभी बैंकों को लक्ष्य आवंटित किए गए। समीक्षा बैठक में सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार सहित सभी जिला समन्वयक रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...