सीडीओ ने मिलेट बेकरी ग्रोथ सेंटर का किया निरीक्षण
नैनीताल, जून 9 -- भीमताल। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने मिलेट बेकरी ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण कर वहां स्थापित मशीनों और उनसे तैयार किए जा रहे उत्पादों की जानकारी ली। इस दौरान ग्रोथ सेंटर से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि उन्हें प्रतिमाह 60 से 70 हजार रुपये तक की आय हो रही है और उत्पादों का विक्रय एटीआई और स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। सीडीओ ने महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उत्पादों की बिक्री बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि उत्पादों के विपणन का दायरा बढ़ाया जाए तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी बिक्री सुनिश्चित कर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.