संभल, मार्च 29 -- कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा विभाग की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें सीडीओ ने मिलावटी काे लेकर जागरूकता अभियान चलाने तथा मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक आयुक्त मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 18 वाद दायर हैं, जिनमें से 8 मामलों में कोर्ट की ओर से जुर्माना डाला गया है। सीडीओ ने विशेष रूप से मावा में मिलावट को गंभीर बताते हुए व्यापारिक बैठकों और अन्य मंचों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठेले-खोमचे का नियमित निरीक्षण किया जाए। साथ ही स्कूल-कॉलेजों में ईट राइट इंडिया अभियान चलाकर छात्रों को जागरूक किया जाए। इस दौरान सीएफएसओ राहुल सिंह समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...