देहरादून, मार्च 18 -- पौड़ी। पच्चीस सूत्री कार्यक्रम को लेकर बुधवार को सीडीओ ने पौड़ी में अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न महकमों को अपने वार्षिक कैलेंडर बनाते हुए अर्थ एवं संख्या विभाग को प्रगति सहित देने के निर्देश दिए। कहा कि 25 सूत्री कार्यक्रम के तहत रैंकिंग और नॉन-रैंकिंग दोनों प्रकार की योजनाओं को शामिल करते हुए यह रिपोर्ट दी जाए ताकि जिले की रैकिंग में किसी तरह की दिक्कत न हो। सीडीओ गिरीश गुणवंत ने कहा कि रैंकिंग श्रेणी में शामिल योजनाओं का मूल्यांकन मासिक तो नॉन-रैंकिंग योजनाएं वार्षिक आधार पर देखी जाती है। सीडीओ ने विभागवार रैंकिंग वाली योजनाओं की मासिक रिपोर्ट भी देने को कहा। कहा कि 25 सूत्री कार्यक्रम में प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की निगरानी का महत्वपूर्ण जरिया है। इसमें गरीबी उन्मूलन, रोजगार सृजन, ग्रामीण विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.