सीडीओ ने भटावली और फाजलपुर की गोशाला जांची
मुरादाबाद, मई 2 -- मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने शनिवार को सदर ब्लॉक फाजलपुर एवं भटावली के अस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया। फाजलपुर में 185 एवं भटावली में 145 गोवंश संरक्षित मिले। कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि आश्रय स्थल से लिंक तीन हेक्टेयर भूमि पर हरा चारा तैयार किया जा रहा है। फाजलपुर में प्लेटफार्म का निर्माण कराया जा रहा है। पशुओं को लू से बचाने के लिए शेड के चारों ओर जूट के पर्दे लगाए गए हैं। सीडीओ ने फाजलपुर में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। केयर टेकरों के भुगतान की बात भी कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.