हरदोई, मार्च 8 -- शाहाबाद, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करने के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ब्लॉक शाहाबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सीडीओ ने सबसे पहले प्रशासनिक भवन में स्थापित स्थापना पटल, आवास पटल, शिकायत पटल, लेखाकार मनरेगा और क्षेत्र पंचायत पटल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक भवन में समुचित प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायती पटल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण का संक्षिप्त विवरण पंजिका तथा जन सूचना में प्राप्त आवेदनों की निस्तारण स्थिति का भी अवलोकन किया। स्थापना पटल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने उपस्थित पंजिकाएं, भ्रमण पंजिका, सेवा पुस्तिका, जीपीएफ पासबुक और स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.