अलीगढ़, मार्च 31 -- छर्रा। मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने ब्लॉक बिजौली का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले ब्लॉक परिसर का जायजा लिया, जहां साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं देखा। इसके बाद उन्होंने सभी सचिवों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संबंधित कार्यों की जांच की। साथ ही स्थापना पटल, लेखा पटल, एडीओ पंचायत कार्यालय तथा मनरेगा की ई-समीक्षा भी की। इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी कस्तूरबा गांधी विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा सरस्वती विद्या मंदिर का भी निरीक्षण किया। बाढ़ोल क्षेत्र में कचरे से कंचन केंद्र बनाए जाने की व्यवस्था पर उन्होंने नाराजगी...