हरदोई, मार्च 12 -- कछौना। ब्लॉक मुख्यालय का सीडीओ सान्या छाबड़ा ने औचक निरीक्षण कर जन शिकायतों के निस्तारण और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री आवास योजना में मास्टर रोल जारी न होने पर उन्होंने मौजूद बीडीओ महेश चंद पर नाराजगी जताई और एपीओ समेत पटल सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने मनरेगा सेल सहित कार्यालय के अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों की सर्विस बुक, शिकायत रजिस्टर और क्षेत्र पंचायत के वित्तीय अभिलेखों को भी परखा और संबंधित पटल कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पंचायत अनुभाग में जन्म-मृत्यु पंजीकरण रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। एडीओ पंचायत संतोष कुमार को भी आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एनआरएलएम कार्यालय में एडीओ आईएसबी से संचालित समूहों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.