पीलीभीत, फरवरी 18 -- बिलसंडा। सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने बिलसंडा ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड रूम में फाइलों के रख रखाव समेत ब्लाक परिसर में बने तमाम कार्यालय की स्थिति भी देखी। उन्होंने अधीनस्थों से विभिन्न योजनाओं के तहत प्राप्त हुए आवेदनों की भी जानकारी ली। सीडीओ दोपहर बाद ब्लॉक परिसर में पहुंचे जहां उन्होंने ब्लॉक परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक परिसर में फैली गंदगी को लेकर नाराजगी भी व्यक्त करते हुए साफ सफाई करने को कहा। ब्लॉक परिसर में बनी इमारत की पुताई के लिए निर्देशित किया। कंडम भवन के लिए रिपोर्ट मांगी। सरकारी आवास पर अवैध रूप से रह रहे परिवार से आवास को खाली करवाने को भी निर्देशित किया गया। साथ ही ब्लाक में सचिबों कई बैठक लेकर मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति जानी। एसआईआर कार्य की समीक्षा कर...