शाहजहांपुर, मई 8 -- शाहजहांपुर। मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। सीडीओ ने कार्यालय में लंबित फाइलों और कार्यों की समीक्षा करते हुए बाबुओं को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं से जुड़े कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएं। कार्यालय आने वाले शिक्षकों और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के बाद सीडीओ ने खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में जिले के एकल विद्यालयों की स्थिति पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- लक्ष्मीपुर बीईओ ने पुरुष शिक्षक को बनाया शिक्षिका उन्होंने निर्देश दिए ...