बरेली, फरवरी 22 -- बहेड़ी। मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने ब्लॉक बहेड़ी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभागीय कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने मीटिंग हॉल का निरीक्षण किया और वहां बैठकों से संबंधित अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अधिकारियों से बैठकों में लिए गए निर्णयों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) और मनरेगा योजना में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने शिकायत पंजिका का भी अवलोकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.