वाराणसी, अगस्त 19 -- वाराणसी। सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने मंगलवार को चोलापुर ब्लॉक के देईपुर ग्राम सचिवालय में चल रहे फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया। लेखपाल सतीश चंद्र ने बताया कि खतौनी में 177 गाटे दर्ज हैं। इसमें 157 खातेदार हैं। लेकिन कई बार निवेदन के बाद भी 60 किसानों ने ही फॉर्मर रजिस्ट्री कराई है। सीडीओ ने कहा कि अभियान चलाकर 31 अगस्त शत-प्रतिशत पात्र किसानों की आईडी बनाई जाए। किसानों से अपील की है कि वे कैम्प में पहुंचकर रजिस्ट्री करा लें। ताकि भविष्य में कृषि सम्बंधी किसी योजना से वह वंचित न हों। इस दौरान बीडीओ शिव प्रताप, उप निदेशक कृषि अमित जायसवाल, संतोष प्रजापति, आकाश साहनी आदि रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: फार्मर रजिस्ट्री अभियान के आवेदनों को शीघ्र करें निष्पादित : डीएम यह भी पढ़ें- पूर्णिया: फॉर्मर रजिस्ट्री : ज...