बलिया, फरवरी 10 -- बलिया, संवाददाता। हनुमानगंज ब्लॉक के बसंतपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय पर मंगलवार को फाइलेरिया मुक्ति अभियान का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर किया। इसके बाद सीडीओ ने बच्चों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। यह विशेष अभियान जनपद के 12 ब्लॉकों में 28 फरवरी तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। निर्धारित में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर दवा का सेवन सुनिश्चित कराएंगी। इस दौरान सीडीओ ने सभी आशा बहुओं और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को निर्देशित किया कि वह इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करें। कहा कि फाइलेरिया मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए हर एक व्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.