संतकबीरनगर, अप्रैल 28 -- धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। सांथा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरघाट में शौचालय निर्माण के नाम पर बड़ा खेल उजागर हुआ है। कागजों पर शौचालय निर्माण दिखाकर धन निकासी कर ली गई। मामले में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने पूर्व ग्राम प्रधान रामसुभग यादव और तत्कालीन पंचायत सचिव नजीर अहमद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।जांच में सामने आया कि पंचायत में 135 व्यक्तिगत शौचालयों का रिकॉर्ड प्रस्तुत किया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग मिली। कई लाभार्थियों के नाम पर धनराशि जारी कर दी गई, जबकि जांच में मौके पर शौचालय का कोई अस्तित्व नहीं मिला। कुछ शौचालय अधूरे पाए गए, तो कई मामलों में निर्माण केवल कागजों तक सीमित रहा। प्रस्तुत की गई जांच रिपोर्ट में 11 शौचालयों के निर्माण में वित्तीय अनियमितता और शासनादेशों की अनदेखी की पुष्टि हुई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.