बस्ती, जनवरी 31 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने शुक्रवार शाम विकासखंड कप्तानगंज के ग्राम खरका देवरी का दौरा किया। यहाँ उन्होंने जिले के प्रगतिशील किसान आज्ञाराम चौधरी के खेतों का निरीक्षण कर उनके द्वारा विकसित उन्नत फसलों और सहफसली खेती की तकनीक को सराहा। सीडीओ ने किसान द्वारा विकसित की गई गन्ने की विशेष प्रजाति 'कैप्टन बस्ती' का अवलोकन किया। उन्होंने गन्ने के साथ चने की सहफसली खेती को देख प्रसन्नता व्यक्त की। किसान आज्ञाराम ने बताया कि इस तकनीक से कम लागत और कम समय में किसान दोहरी आय प्राप्त कर सकते हैं। खेतों में लगी गेहूं की फसल एआर-64 अन्य प्रजातियों की तुलना में काफी अलग और उन्नत नजर आई। सीडीओ ने इस फसल की बुवाई की विधि, आवश्यक खाद और कीटनाशकों के प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.