उन्नाव, अप्रैल 10 -- चकलवंशी, संवाददाता। विकास खंड मियागंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत अकबरपुर के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। सीडीओ कृति राज ने विभिन्न विभागों से लगाए स्टाल का जायजा लिया और विद्यालय परिवार में पौधरोपण किया। फैमिली आईडी के बारे में जानकारी ली कहा कि बेरीफाई नहीं है, जिस पर प्रभारी खंड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय को आदेश दिया कि इसे दिखवाएं और पंचायत सहायक सरिता का वेतन रोकने का निर्देश दिया। राशन कार्ड के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली और कहा कि फैमिली आईडी से ही राशन कार्ड और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। समूह से जुड़ी महिलाओं के बारे में जानकारी ली और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सरोजनी देवी को बुलाया और पूछा कि कब से जुड़ी है और क्या आय हो जाती है? ब्लाक मिशन मैनेजर अंकुर श्रीवास्तव, ऊमैरा, एड...