रामपुर, मई 16 -- रामपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय रजा इण्टर कॉलेज में इण्डोर मिनी स्टेडियम की निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।इस दौरान जानकारी दी गई कि इस परियोजना की लागत 4.92 करोड है। योजनान्तर्गत मुख्य भवन के फाउण्डेशन का कार्य प्रगति पर है। इसके बाद उन्होंने ज्वालानगर में निर्माणाधीन पेयजल टंकी का निरीक्षण किया। इसके बाद वह जिला कार्यालय होमगार्ड के निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। साथ ही उन्होंने शहीदे-ए- आजम स्पोट्र्स स्टेडियम बमनपुरी का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- दिशा की बैठक में भविष्य की योजनाओं और विकास पर हुआ मंथन, पेज 4 लीड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...