हाथरस, अप्रैल 22 -- मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित ने मंगलवार को बागला जिला संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिलने वाली कमियों को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश सीडीओ की ओर से दिये गए। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डा. सूर्य प्रकाश और जिला होमोपैथिक अधिकारी मौजूद रहे। ओपीडी में मरीजों / तीमारदारों की काफी लम्बी लाइन लग रही थी। सीनियर सिटीजन सामान्य व्यक्तियों की पंक्तियों में लगे मिले। सीएमएस को निर्देशित किया गया कि सीनियर सिटीजन एवं महिलाओं के दबाई वितरण पृथक से लाइन की व्यवस्था की जाए। आयुष्मान वार्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय वार्ड में नसीर बानो एवं अर्चना स्टाफ नर्स उपस्थित मिलीं। वार्ड में 41 मरीज एडमिट बताये गये, जो सामान्यतः डायरिया, फीवर आदि के थे।नशामुक्ति कक्ष में डा यश वर्द्धन,नेहा स्टाफ नर्स...