एटा, मार्च 6 -- ब्लॉक क्षेत्र गांव नगला उम्मेद में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल के दौरान सीडीओ ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की जमीनी हकीकत का औचक निरीक्षण कर विस्तृत समीक्षा की। एक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया। सीडीओ नागेंद्र नारायण मिश्र की ओर से निरीक्षण किया गया। एडीओ पंचायत प्रभारी अमित तोमर और ग्राम सचिव रजनीश कुमार के अभिलेख अपूर्ण पाए गए। नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई का स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। सीडीओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए शिक्षामित्र अवधेश कुमार का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बच्चों के लिए हॉट कुक भोजन तैयार नहीं होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता का वेतन रोकने के निर्देश दिए। विकास कार्यों की समीक्षा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.